संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। शहर के वार्ड क्रमांक 16, सोमवारी बाजार के पास स्थित शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू के करकमलों से विधिवत पूजा-पाठ एवं फीता काटकर किया गया। राशन दुकान के खुलने से वार्डवासियों में हर्ष का माहौल देखा गया।

इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से इस राशन दुकान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि अब आसपास के नागरिकों को राशन के लिए दूर भटकना नहीं पड़ेगा, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू, पार्षद एवं सभापति गण सचिन सचदेव, सहदेव कंसारी, निर्मला धीरज साहू, नम्मू नारायण ध्रुव, पूजा कंसारी, सहित मायाराम साहू, रतन साहू, सौरभ ‘सिंटू’ जैन, राकेश साहू, अनुज राजपूत, बल्लू निषाद, राजू साहू एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने राशन दुकान खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक एवं नगर प्रशासन के प्रति आभार जताया।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version