संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू ने सोमवार को विधायक कार्यालय में नगर के जरूरतमंद लोगों को स्वेच्छा अनुदान राशि के चेक प्रदान किए और सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
पिछले दिनों बीमारियों और अन्य कारणों से आर्थिक संकट का सामना कर रहे लोगों ने विधायक से अपनी समस्या साझा की थी। जिस पर त्वरित पहल करते हुए श्री साहू ने कई जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
इसी क्रम में भाजयुमो के युवा कार्यकर्ता नितुल देवांगन के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों को शासन से स्वीकृत 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक भी विधायक द्वारा सौंपा गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने बताया कि यह राशि विधायक की विशेष पहल पर आवंटित हुई है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, सभापति गण, पार्षदगण सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
