@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, संवाददाता तुकाराम कंसारी

वापारा राजिम। सोमवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर क़े महाप्रबंधक क़े साथ प्रदेश क़े सभी सांसदों क़े साथ प्रदेश में रेल विस्तार से जुड़ी समस्या व समाधान को लेकर बैठक संपन्न हुई . बैठक में सभी सांसदों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी  रेल समस्या व उसके निदान क़े लिए बातें रखी और जल्द कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश रेलवे महाप्रबंधक को दी.  इस तारतम्य में   पूर्व पालिका अध्यक्ष व रेलवे बोर्ड के सलाहकार समिति क़े सदस्य विजय गोयल ने निर्माणधीन राजिम रेलयार्ड गुडशेड क़े सम्बन्ध में चर्चा करते हुए पहले की भांति संचालित आरक्षण केंद्र को जल्द से जल्द पुनः प्रारम्भ करने की मांग को लेकर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा और उन्हें इसे अंचलवासियो क़े हित को ध्यान में रखते हुए जल्द खुलवाने की मांग की. उन्होंने कहाकि राजिम रेल यार्ड में निर्माण क़े दौरान आरक्षण केंद्र का काम को बंद कर दिया गया है, राजिम रेल यार्ड का काम जब भी पूर्ण होगा, इससे पहले आरक्षण केंद्र को खोला जाये ताकि लोगो को राजिम से ही रेलवे में यात्रा करने सम्बन्धी कार्य में सुविधा प्राप्त हो सके. इस  मांग को लेकर उन्होंने सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल क़े माध्यम से रेलवे महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा और इसे जल्द पूरा करने की मांग की.

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version