संवाददाता तुकाराम कंसारी

तीन राइस मिलों से 525 क्विंटल से अधिक धान जब्त

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, अभनपुर/नवापारा राजिम। धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन राइस मिलों से 525 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने बुधवार को अचानक दबिश देकर मिलों में रखे अवैध स्टॉक का भंडाफोड़ किया।

टीम को सतनाम इंडस्ट्रीज पारागांव में 212.80 क्विंटल, श्री मोहिनी एग्रोटेक नवापारा में 244.80 क्विंटल और आदर्श राइस मिल अभनपुर में 68 क्विंटल अतिरिक्त धान अवैध भंडारित मिला। अधिकारियों ने मौके पर ही धान को मंडी अधिनियम के तहत ज़ब्त कर सुपुर्दगी की कार्रवाई पूरी की।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के राइस मिल संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि धान के अवैध भंडारण, परिवहन और अनधिकृत स्टॉक रखने वालों पर आगे बिना किसी पूर्व सूचना के कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। संबंधित मिल संचालकों पर आगे और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version