संवाददाता तुकाराम कंसारी 

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर नगर का वातावरण देशभक्ति और भाईचारे की भावना से ओत-प्रोत रहा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा महिला मोर्चा, मंडल अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन के नेतृत्व में पुलिस थाना गोबरा नवापारा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महिला मोर्चा की बहनों ने नगर के पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके साहस, समर्पण और सुरक्षा भावना को नमन किया। इस अवसर पर वीर जवानों के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की मंगलकामनाएं भी दी गईं।

मंडल अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन ने कहा— “रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि यह हमारे विश्वास, सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है।”
महामंत्री नीता धीवर ने भावुक स्वर में कहा— “हमारे वीर जवान हमारे लिए परिवार के समान हैं, उनका साहस हमें गर्व से भर देता है।”
नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू ने कहा— “इन बहादुर हाथों में बंधी राखी हमें यह भरोसा देती है कि देश का भविष्य सुरक्षित है।”

कार्यक्रम में महिला मोर्चा महामंत्री नीता धीवर, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, पार्षद जीना निषाद, निर्मला साहू, ओमेश्वरी साहू, पदमनी सोनी, मंडल उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, साधना सौरज, किरण सोनी, पार्षद पूजा कंसारी, हर्षा कंसारी, जनपद सदस्य वर्षा मिश्रा, प्रभा बांसवार, उमा कंसारी, ललिता साहू, हेमिन साहू और लता ताडिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

रक्षा सूत्र बांधते समय पुलिस जवानों ने कहा कि यह स्नेहिल बंधन उन्हें अपने कर्तव्य के प्रति और अधिक दृढ़ता से प्रेरित करता है। यह आयोजन न केवल राखी के पवित्र बंधन का प्रतीक रहा, बल्कि देशप्रेम, सम्मान और सामाजिक एकजुटता का अद्वितीय संदेश भी लेकर आया।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version