तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण, खेल सुविधाओं और विद्युत व्यवस्था में होगा विस्तार

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री श्री अरूण साव तथा क्षेत्र के यशस्वी विधायक श्री अजय चन्द्राकर के प्रयासों से कुरूद नगर को 6 करोड़ 58 लाख रुपये की बड़ी स्वीकृति प्राप्त हुई है।

  • नगरपालिका गठन के बाद पहली बार कुरूद को एक साथ इतनी बड़ी सौगात मिली है। इसमें –
  • तालाब सौंदर्यीकरण हेतु 1 करोड़ 16 लाख (जसलन तालाब एवं मरही डबरी तालाब)
  • अटल बिहारी बाजपेयी खेल मैदान के लिए संपूर्ण खेल सुविधा हेतु 4 करोड़ 16 लाख
  • विद्युत पोल एवं व्यवस्था विस्तार हेतु 1 करोड़ 26 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।

तालाबों का होगा कायाकल्प

कुरूद नगर पालिका के तालाबों का सौंदर्यीकरण होने से न केवल पुराने बस्तीवासियों को लाभ मिलेगा, बल्कि नगर की पहचान और संस्कृति को भी नया स्वरूप मिलेगा।

खेल सुविधाओं में होगा विस्तार

अटल बिहारी बाजपेयी खेल मैदान में आधुनिक खेल सुविधाओं का निर्माण होने से कुरूद के खिलाड़ी और खेल प्रेमी अब बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए सुविधाजनक वातावरण पाएंगे।

विद्युत व्यवस्था होगी मजबूत

नगर में विद्युत पोल एवं बिजली व्यवस्था के लिए 1 करोड़ 26 लाख की राशि स्वीकृत होने से नागरिकों को सुगम व सुरक्षित बिजली आपूर्ति उपलब्ध होगी।

जनता की ओर से आभार

कुरूद की जनता की ओर से मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव एवं क्षेत्र के विकास पुरुष विधायक श्री अजय चन्द्राकर के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है।

अध्यक्ष का वक्तव्य:

नगर पालिका परिषद कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चन्द्राकर ने कहा कि –
“यह स्वीकृति कुरूद नगर के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। तालाबों का सौंदर्यीकरण, खेल सुविधाओं का विस्तार और विद्युत व्यवस्था मजबूत होने से नगरवासियों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार होगा। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।”

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version