संवाददाता तुकाराम कंसारी

मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करने युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन ने नागरिकों से अपील की है। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा घर–घर पहुंचाकर वितरित किए जा रहे SIR फॉर्म भरना हर वैध मतदाता का कर्तव्य है, जिससे मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन रखा जा सके।

देवांगन ने अपने बयान में कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण का यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल इस प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट इसे वैध बता चुका है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देकर निष्पक्ष रूप से प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान प्रत्येक नागरिक के संवैधानिक मताधिकार की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। इसलिए हर घर के योग्य सदस्य को SIR फॉर्म सही जानकारी के साथ भरकर निर्वाचन प्रणाली को मजबूत बनाने में योगदान देना चाहिए।

किशोर देवांगन ने कहा कि—

“अपने और परिवार के मताधिकार की सुरक्षा के लिए हर नागरिक को बिना किसी भय या संकोच के इस प्रक्रिया में शामिल होना चाहिए। मतदाता सूची का स्वच्छ और अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।”

स्थानीय स्तर पर चल रहा यह पुनरीक्षण अभियान आने वाले चुनावों में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version