@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय, नवापारा (राजिम) के शिक्षा संकाय द्वारा “वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ” तथा “बाल दिवस” का संयुक्त रूप से भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक नयना पहाड़िया, प्रीति शाह, डॉ. सारिका साहू, चंद्रहास साहू, अखिलेश शर्मा, लोमश साहू, डॉ. संतोष शर्मा एवं ज्ञान प्रकाश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. शोभा गावरी एवं उप प्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा द्वारा सरस्वती माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर की गई।
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने के अवसर पर शिक्षकों ने बताया कि बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा 1875 में रचित यह अमर गीत स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा रहा है और आज भी राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। इस स्मरणोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को सुदृढ़ करना था।
बाल दिवस पर पं. जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व, बच्चों के प्रति उनके स्नेह और बाल अधिकारों के संरक्षण पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। वक्ताओं ने कहा कि बाल दिवस का मूल संदेश बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करना है।
कार्यक्रम के सांस्कृतिक चरण में योगेन्द्र साहू, वंदना, राहुल (“कच्चा घड़ा”), लालचंद (“बचपन की कहानी”) तथा पूनम देवी (“नन्हा मुन्ना राही हूं”) ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं।
इस अवसर पर प्रशिक्षु शिक्षक दीपक साहू, मनीष कुमार, लाल कृष्ण, सुमीत कुमार, रोहित कुमार, गोपेश साहू, केशरी कश्यप, खिलेश्वरी, भारती मंडल, तारिणी सहित बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
अंत में कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सहायक प्राध्यापक नयना पहाड़िया द्वारा किया गया।
