@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान से सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रथयात्रा देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है। पुरी धाम समेत कई जगहों पर भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की यह यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली जाती है। यह पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता और सौहार्द का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी भगवान जगन्नाथ के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। उत्कल समाज और स्थानीय श्रद्धालु हर साल पूरे भक्ति-भाव से रथयात्रा का आयोजन करते हैं। यह पर्व हमें एकता, सेवा और सद्भाव की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version