pioneer digital desk

नई दल्ली : भारतीय सेना ने भारत-म्यांमार सीमा पर 10 उग्रवादियों (militants) को ढेर कर दिया है। उग्रवादियों (militants) के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ । ये ऑपरेशन अभी भी जारी है। भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने ट्वीट करते हुए बताया कि, भारत-म्यांमार सीमा के पास चंदेल जिले के खेंगजॉय तहसील के न्यू समताल गांव के पास सशस्त्र कैडरों की आवाजाही की खुफिया जानकारी मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए स्पीयर कोर के तहत असम राइफल्स (Assam Rifles) इकाई ने 14 मई 2025 को एक ऑपरेशन शुरू किया ।

गोलीबारी में 10 उग्रवादी (militants) हुए ढेर
सेना ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान सैनिकों पर सदिग्ध कैडरों द्वारा गोलीबारी की गई। जिस पर उन्होंने तुरंत एक्शन लिया और एक सुनियोजित जवाबी कार्रवाई की। इस गोलीबारी में 10 कैडरों को मार गिराया गया और बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

जोलैंड राज्य बनाने का सपना
बता दें कि उग्रवादी (militants) संगठनों द्वारा भारत-म्यांमार सीमा वाले इलाके में जोलैंड राज्य बनाने का प्रयास लंबे समय से किया जा रहा है। हालांकि बीते दिनों भारत सरकार और भारतीय सेना ने म्यांमार को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया। सेना और सरकार ने म्यांमार बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया और फ्री मूवमेंट रिजीम को खत्म कर दिया। इससे जोलैंड राज्य बनाने का सपना भी टूट गया। बता दें कि नागा और कुकी जनजातियों द्वारा बीते दिनों इसका विरोध भी किया गया। हालांकि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीते दिनों केंद्र सरकार और सेना द्वारा यह फैसला लिया गया था।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version