संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। जहां देशभर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है, वहीं ग्राम पंचायत तर्री की स्थिति बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। यहां पशु चिकित्सालय के आसपास गंदगी का ढेर इस कदर फैला है कि पूरे क्षेत्र में बदबू का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंदगी से न सिर्फ वातावरण दूषित हो रहा है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि पशु चिकित्सालय के पास ही शासकीय महाविद्यालय स्थित है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं अध्ययन हेतु आते हैं। उन्हें आवागमन में लगातार असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

निवासियों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत सरपंच की उदासीनता और लापरवाही के कारण गांव में स्वच्छता की स्थिति पूरी तरह चरमराई हुई है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल कार्रवाई कर गंदगी की सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य को सार्थक रूप मिल सके।

ग्राम पंचायत तर्री की यह स्थिति साफ दर्शाती है कि स्वच्छता अभियान केवल कागजों और नारों तक सीमित रह गया है। अब जरूरत है कि जिम्मेदार अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस समस्या पर गंभीरता दिखाएं और गांव को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करें।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version