@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक शराबी आरक्षक द्वारा की गई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोमवार 30 जून को लालबाग थाना में पदस्थ आरक्षक महेंद्र साहू नशे की हालत में सिविल ड्रेस में ड्यूटी पर पहुंचा।

पहले उसने डायल 112 के ड्राइवर से झगड़ा किया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। ड्राइवर ने थाने में शिकायत की, जिसके बाद महेंद्र को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में जांच से पहले महेंद्र ने सहकर्मी आरक्षक प्रभात तिवारी पर बेल्ट से हमला कर दिया। प्रभात तिवारी फोन पर बात कर रहे थे तभी महेंद्र ने उन पर बेल्ट से वार किया। जवाब में प्रभात ने  भी महेंद्र को थप्पड़ और घूंसे से पिटाई की। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद है।

CCTV में दिखा कि मार खाने के बाद आरक्षक महेंद्र साहू शांत हुआ, अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर काबू में किया। वीडियो वायरल होते ही राजनांदगांव के एसपी मोहित गर्ग ने तत्काल महेंद्र साहू को सस्पेंड कर दिया। साथ ही मामले की जांच के लिए CSP पुष्पेंद्र नायक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version