संवाददाता तुकाराम कंसारी 

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर।

अग्रणी सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था वक्ता मंच ने आज राजधानी रायपुर के वृन्दावन सभागृह में प्रदेश के 11 जिलों से चयनित 125 प्रतिभाशाली महिलाओं को छत्तीसगढ़ महिला गौरव सम्मान से सम्मानित कर समाज में महिला शक्ति की गौरवगाथा को उजागर किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात चिकित्सक डॉ. सुमेधा श्रीवास्तव रहीं, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी अशोक अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ पत्रकार पी.के. तिवारी, राजकुमार धर द्विवेदी, गोंड आर्ट कलाकार अंकुर शुक्ला, बुजुर्ग सेवा समिति की अध्यक्ष रुक्मणि रामटेके, शिक्षाविद अरुणा चौबे, समाजसेविका ज्योति शुक्ला, तथा जीएसटी आयुक्त एम. राजीव शामिल रहे।

वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, बेमेतरा, कवर्धा, राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद, गरियाबंद, बालोद और बिलाईगढ़ से चयनित महिलाओं को मोमेंटो और सम्मान पत्र प्रदान किया गया। इन महिलाओं ने खेल, समाज सेवा, शिक्षा, साहित्य, बाईक राइडिंग, पर्यावरण संरक्षण, चिकित्सा, एनजीओ कार्य, कला, संस्कृति, फिल्म, राजनीति, लोककला, पत्रकारिता, पर्वतारोहण, प्रशासन, आध्यात्म, नर्सिंग, पुलिसिंग, इवेंट प्रबंधन, आर्किटेक्ट, रंगकर्म और उद्यानिकी जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज को प्रेरणा दी है।

समारोह का शुभारंभ दिव्यांग पैरा ओलंपिक विजेता संगीता मसीह (दुर्ग), छोटी मेहरा (कवर्धा) और ईश्वरी निषाद (महासमुंद) को सम्मानित कर किया गया। विशेष आकर्षण तब बना जब महिला ऑटो चालक अनिता निहाल (रायपुर) को मंच पर बुलाया गया और समूचा सभागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। डीएसपी मंजुलता राठौर के सम्मान के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने खड़े होकर उनकी कर्त्तव्यनिष्ठा को सराहा।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा – “चूड़ियां पहनने वाले हाथों ने ही इतिहास की रचना की है। महिलाएं अब घर की चौखट लांघकर अपने हकों के लिए लड़ रही हैं और प्रत्येक क्षेत्र में दूरदर्शिता, जीवंत उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ चुनौतियों का सामना कर रही हैं। वक्ता मंच द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम उनकी सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुँचाने का एक प्रभावी मंच है।”

कार्यक्रम में नवापारा राजिम के वरिष्ठ पत्रकार तुकाराम कंसारी, सारंगढ़ के लक्ष्मी नारायण लहरे, वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र रायपुरी, समाजसेवी राजू रामटेके सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में लकी ड्रॉ के माध्यम से सुषमा पटेल को “वर्ष की भाग्यशाली महिला” घोषित कर विशेष उपहार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू, कार्यक्रम प्रभारी विवेक बेहरा, दुष्यंत साहू, धनेश्वरी नारंग, राजाराम रसिक, डॉ. इंद्रदेव यदु, प्रशांत यदु, संतोष धीवर, पूर्णेश डडसेना, उमा स्वामी, अभिषेक श्रीवास्तव, परम कुमार, खेमराज साहू, हेमलाल पटेल सहित समस्त टीम सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

वक्ता मंच द्वारा पिछले 20 वर्षों से प्रतिवर्ष जीवन और समाज के विविध क्षेत्रों में सफलता का झंडा गाड़ने वाली महिलाओं को सम्मानित करने का क्रम निरंतर जारी है। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा की दिशा में प्रेरक पहल बन गया है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version