संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नवापारा नगर के सदर रोड स्थित आस्था पाली क्लिनिक में गत दिनों स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञों द्वारा श्वसन एवं फेफड़ों की जांच की गई। जिसमें मशीन के माध्यम से फेफड़ों की मात्रा, क्षमता एवं सास लेने की मापी गई । आपको बता दे कि वर्तमान परिवेश में लोग श्वास एवं श्वसन संबंधी रोग से ग्रसित है। प्रदूषण, धुंआ एवं सिगरेट आदि के धुएं से भी श्वसन संबंधी रोगियों को संख्या में इजाफा हुआ है। इस संदर्भ में जांच एवं आवश्यक परामर्श के लिए जांच शिविर लगाई गई। आस्था पाली क्लिनिक के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ के आर सिन्हा ने जानकारी में बताया कि श्वसन संबंधी जांच के लिए विशेषज्ञ की देखरेख में मशीन द्वारा जांच कर परामर्श एवं इलाज किया गया। शिविर में नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, पार्षद रवि साहू एवं भारी संख्या में नगरवासियों ने जांच कराई। शिविर में डॉ के आर सिन्हा के मार्गदर्शन में टेक्निकल टीम हिरेंद्र पटेल द्वारा जांच की गई। जिसमें मेडिकल टीम के ममता साहू, तुषार साहू का विशेष सहयोग रहा।
