संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। पुलिस थाना गोबरा नवापारा में नए थानेदार दीपेश जायसवाल के पदग्रहण करने के बाद अंचल में अवैधानिक कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। नवपदस्थ थानेदार दीपेश जायसवाल ने मीडिया से एक मुलाकात में बताया कि 7 जुलाई को पद ग्रहण करने के बाद लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर जहां-जहां से शिकायत मिल रही है वहां छापामार कार्यवाही कर अवैधानिक कार्य में लिप्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत की गई है।जिसमें धारा 34(1) के तहत 6 कार्रवाई 6आरोपी,धारा 34 (2) के 3 कार्रवाई 4 व्यक्तियों, सट्टा में 3 कार्रवाई 5 व्यक्तियों, एनडीपीएस के 2 कार्रवाई 2 आरोपी, 36 (सी)के 7 कार्रवाई 7 व्यक्तियों के अलावा प्रतिबंधात्मक धारा 110 के 10 प्रकरण,धारा151 के 8 एवं 107- 16 के 24 प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। इस प्रकार पदभार ग्रहण के 20 दिनों में 66 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त धारा 185 एमवी एक्ट के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों तीन लोगों के उपर कार्रवाई की गई। जिसमें प्रत्येक वाहन चालक को ₹10000 का चलानी कार्रवाई करते हुए शुल्क की वसूली की गई,इस प्रकार तीन लोगों से ₹30000 की वसूली कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि आगे दिनों में भी अवैधानिक कार्य में संलिप्त लोगों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने सख्त रूप से कहा कि चाकूबाजो,निगरानीशुदा बदमाशों के खिलाफ किसी भी प्रकार के अपराधिक शिकायत आई तो उन्हे कतई बख्शा नहीं जाएगा।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version