@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। नगर पालिका परिषद कुरूद द्वारा पानी फिल्टर प्लांट परिसर में आज 300 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर की मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्षदगण, सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों और नगरपालिका कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने कहा –
“हरे-भरे पेड़ केवल नगर की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायी विरासत भी हैं। कुरूद के हर वार्ड और प्रमुख मार्ग वृक्षों से आच्छादित हों, यही हमारी अपेक्षा है।”
उन्होंने अल्प सूचना में भी भारी संख्या में उपस्थित होकर वृक्षारोपण को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, सभापति मिथिलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, पार्षद रवि मानिकपुरी, अर्जुन ध्रुव, पूर्व पार्षद सरिता ओझा, भाजपा नगर संयोजक भोजराज चन्द्राकर, युवा मोर्चा नेता बादल चन्द्राकर, गौरी कटारिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर पालिका परिषद कुरूद का यह अभियान न केवल शासन की हरित योजना को गति देगा, बल्कि कुरूद को “हरियाली से आच्छादित नगर” बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
