संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक चेतना और सनातन परंपरा का विराट उत्सव राजिम कल्प कुम्भ 2026 का शुभारंभ मंगलवार को अत्यंत श्रद्धा, भव्यता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ हुआ। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक आयोजन का उद्घाटन नवीन मेला मैदान, राजिम में संपन्न हुआ।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल श्री रामेन डेका एवं धर्मस्व व संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गौरव प्रदान किया। इस अवसर पर राज्यपाल एवं संस्कृति मंत्री ने महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पावन त्रिवेणी संगम पर महानदी माता की महाआरती में सहभागिता कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से प्रदेश सह-समन्वयक श्रीमती माधुरी साहू को राज्यपाल महोदय के स्वागत का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने सराहा।

इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की धर्मध्वजा के संवाहक संत श्री राजीवलोचन महाराज, संत-महात्मागण, जनप्रतिनिधि तथा गरियाबंद जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संत समाज की उपस्थिति ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की।

राजिम कल्प कुम्भ 2026 केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक बनकर उभर रहा है, जो प्रदेश को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान देने की दिशा में अग्रसर है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version