@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन रायपुर/कुरूद। कुरूद क्षेत्र के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं स्वर्ण पदक विजेता नरेन्द्र कुमार का आज कुरूद नगरवासियों द्वारा साँधा चौक, कुरूद में भव्य एवं जोशीला स्वागत किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर अपने पार्षदगणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहीं। यह पल कुरूद नगर सहित पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय रहा।

नेपाल में आयोजित बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में नरेन्द्र कुमार ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल कुरूद नगर, बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। नगरवासियों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, पार्षदगण मिथिलेश बैस, सितेश सिन्हा, महेन्द्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, कविता चन्द्राकर, रवि मानिकपुरी, कमलेश चन्द्राकर, विधा शर्मा, भूमिका सिन्हा, चित्रलेखा टंडन, निशा वैष्णव, चम्पेश्वर सोनकर, कोच गोपाल साहु सहित नगर एवं ग्राम परखंदा के नागरिकगण तथा बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।

नगरवासियों ने नरेन्द्र कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई दिशा देगी।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version