संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। गोबरा नवापारा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए दो कोचियों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से देशी मसाला शराब के 39 पौवा (कीमत लगभग ₹3900) और हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-04-LD-4008, कीमत करीब ₹16,000) जब्त की गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल से लाल रंग के थैले में शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहे हैं। थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कबीर आश्रम, नवापारा के पास रेड कार्यवाही कर दोनों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी
- टिकेश्वर तारक पिता प्रभुराम तारक, उम्र 20 वर्ष
- विकास विश्वकर्मा पिता अरुण विश्वकर्मा, उम्र 20 वर्ष
(दोनों निवासी ग्राम कुर्रा, थाना गोबरा नवापारा)
दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 334/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
थाना प्रभारी जायसवाल के नेतृत्व में लगातार हो रही कार्रवाइयों से शराब तस्करों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
