संवाददाता तुकाराम कंसारी 

मोदी सरकार का निर्णय बताया दिवाली पूर्व तोहफ़ा

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। मोदी सरकार द्वारा 22 सितंबर से लागू की गई जीएसटी स्लैब में रियायत का असर बाजारों में साफ दिख रहा है। वस्तुओं की कीमतों में आई कमी से दुकानदारों और ग्राहकों में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन ने 26 सितंबर को नगर की विभिन्न दुकानों का दौरा किया और दुकानदारों व ग्राहकों से चर्चा की।

इस दौरान लोगों ने कहा कि जीएसटी में छूट से उनकी खरीददारी में सीधी बचत हो रही है, इसे उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जनता को दिया गया “दिवाली पूर्व उपहार” बताया और सरकार का आभार जताया।

किशोर देवांगन ने कहा कि मोदी सरकार जब भी देशहित में कोई बड़ा निर्णय लेती है, विपक्ष खासकर कांग्रेस, जनता को गुमराह करने का प्रयास करता है। जबकि वास्तविकता यह है कि आज देश की अर्थव्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत है, जिसके चलते जीएसटी में राहत देना संभव हुआ है।

उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस के शासनकाल में बच्चों की चॉकलेट पर भी 28% जीएसटी लगाया गया था, उस समय विपक्ष ने जनता के हितों पर चुप्पी साध ली थी। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कठिन परिस्थितियों—चाहे कोरोना महामारी हो, अंतरराष्ट्रीय युद्ध संकट हो या अमेरिका द्वारा थोपे गए टैरिफ—के बावजूद भारतीय व्यापार और जनता को सुरक्षित रखा।

किशोर देवांगन ने कहा, “मोदी जी केवल जनता का भला देखते हैं। विपक्ष चाहे जितनी भी ओछी राजनीति करे, जनता सब समझ रही है और मोदी सरकार के जनहितैषी फैसलों का स्वागत कर रही है।”

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version