संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन नवापारा–राजिम।


अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर नगर व आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के संग गणपति विसर्जन धूमधाम से संपन्न हुआ। शुक्रवार को नगर के गणेश पंडालों, चौराहों तथा घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का हवन-पूजन कर विसर्जन की शुरुआत की गई। शनिवार को नगर के विभिन्न समितियों व परिवारों द्वारा विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के बाद बैंड-बाजा और आकर्षक शोभायात्राओं के साथ प्रतिमाओं को विसर्जन हेतु महानदी त्रिवेणी संगम तक ले जाया गया।

‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ!’ के जयघोष, ढोल-नगाड़ों की गूंज, रंग-बिरंगे गुलाल और आतिशबाजी के बीच श्रद्धालु अंतिम दर्शन कर भाव-विभोर हो उठे। 11 दिनों तक गणेशजी की सेवा-आराधना करने के बाद शनिवार और रविवार को सुबह से देर शाम तक विसर्जन का सिलसिला जारी रहा।

विसर्जन स्थल त्रिवेणी संगम पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। युवा, महिलाएं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कई लोगों की आँखें भावुक होकर नम हो गईं। आरती, भजन, नृत्य और श्रद्धा की लहरों ने वातावरण को भक्तिभाव से सराबोर कर दिया।

समापन के समय आयोजकों ने आगामी वर्ष फिर से भगवान गणेश के स्वागत की कामना की। नगर व अंचल में श्रद्धालुओं ने यह संदेश दिया कि भक्ति और एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version