@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल और देश के वरिष्ठ प्रशासक शेखर दत्त का निधन हो गया। उनके निधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शेखर दत्त ने 23 जनवरी 2010 से 1 जुलाई 2014 तक छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य के शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आदिवासी कल्याण, उद्योग, पर्यावरण और संस्कृति जैसे अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

राज्यपाल डेका ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “शेखर दत्त एक कुशल प्रशासक, सच्चे सैनिक और समर्पित राष्ट्रभक्त थे। सेना से लेकर प्रशासन तक उन्होंने हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और सेवा-भावना के साथ निभाया। छत्तीसगढ़ के विकास में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।” उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

सेना से प्रशासन तक… एक अनुकरणीय जीवन

शेखर दत्त ने अपने करियर की शुरुआत भारतीय सेना से की थी। वे 1966 में सेना में शामिल हुए और 1971 के भारत-पाक युद्ध में बहादुरी से हिस्सा लिया। इस युद्ध में असाधारण साहस और नेतृत्व के लिए उन्हें सेना मेडल से सम्मानित किया गया। बाद में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) जॉइन की और मध्यप्रदेश और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version