संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन,नवापारा राजिम। नवापारा नगर में बाबा हरदेवलाल मां शीतला सेवा समिति के द्वारा माता जुड़वास शोभायात्रा  निकाली गई. जिसमें लगभग 4 से 5000 श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित थे. श्री गोपाल गौशाला एवं राइस मिल एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष श्री गिरधारी अग्रवाल, रूपेंद्र चंद्राकर प्रमुख सलाहकार शीतलl समिती, के द्वारा ज्योत प्रज्वलित कर शोभायात्रा प्रारंभ की गई.श्री पूरनलाल साहू अध्यक्ष महेश निषाद उपाध्यक्ष विशाहू राम साहू संरक्षक, शिवदयाल साहू ईश्वर साहू सचिव, पुनारद साहू,महेश निषाद देवेंद्र साहू,नवल साहू, धर्म साहू सहित सभी समिति के सदस्य भी उपस्थित थे। नगर में पहली बार जस गीत सम्राट दुकालू यादव द्वारा रोड शो जस गीत कार्यक्रम हुआ जिसमें सभी श्रद्धालु भक्तगण बढ़ चलकर हिस्सा लिए।शोभा यात्रा माता शीतला से प्रारंभ कर काली मंदिर ,सुभाष चौक ,सदर रोड ,बाबा हरदेवलाल मंदिर ,इंदिरा मार्केट, गंज रोड ,नगर पालिका, होते हुए  तर्री रोड गायत्री मंदिर ,नरसिंह नाथ मंदिर, से पुनः शीतला माता मंदिर में शोभायात्रा समाप्त हुई। शीतला मंदिर में भंडारा भोजन प्रसादी शाम 7:00 बजे तक चलता  रहा। शोभा यात्रा में जगह-जगह माता जी का स्वागत सत्कार अलग-अलग संगठन ,समिति ,श्रद्धालु द्वारा जलपान ,चाय,बिस्कुट ,के द्वारा किया गया।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version