संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, अभनपुर। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत नवीन पाठ्यक्रम आधारित गणित एवं हिंदी विषय का पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अभनपुर में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। दिनांक 29 अगस्त से 3 सितम्बर 2025 तक आयोजित इस प्रशिक्षण में दोनों विषयों के समस्त प्रशिक्षार्थियों ने भाग लेकर नवीन पाठ्यक्रम की मूलभूत आवश्यकताओं एवं उद्देश्यों की गहन जानकारी प्राप्त की।

प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षण में पारंपरिक तरीकों की जगह गतिविधि आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्माननीय बीआरसीसी श्री आर.के. साहू के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। प्रत्येक दिन प्रशिक्षकों ने विषयवस्तु पर विस्तार से चर्चा की और खेल, चार्ट, प्रस्तुतीकरण एवं गतिविधियों के माध्यम से अवधारणाओं को स्पष्ट कराया। इसके साथ ही कौशल बोध, खेल यात्रा और कृति-1 पर भी विशेष सत्र आयोजित हुए।

प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर आयोजित समापन समारोह में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनेश्वरी साहू तथा बीआरसीसी श्री आर.के. साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री भारत लाल साहू द्वारा गणेश वंदना से किया गया। अनुभव साझा करते हुए श्री बुद्धेश्वर वर्मा, श्री कन्हैया कंसारी, प्रदीप डहरिया तथा हरीश साहू ने अपने विचार व कविता प्रस्तुत की।

समापन अवसर पर बीईओ और बीआरसीसी ने संबोधित करते हुए सभी शिक्षकों को आह्वान किया कि प्रशिक्षण से मिली सीख को अपने विद्यालयों में लागू करें, ताकि अभनपुर ब्लॉक सदैव अग्रणी रहे। कार्यक्रम का संचालन डायमंड सिन्हा ने किया।

प्रशिक्षकों के रूप में उमेश साहू, डायमंड सिन्हा, पूर्णेन्द्र पाल और पूनारद पटेल ने प्रशिक्षण का सफल संचालन किया। वहीं टिकेन्द्र साहू, नागेन्द्र कंसारी सहित उच्च प्राथमिक शालाओं के विषय शिक्षक तथा टीएलसी से कविता शुक्ला, तरुण, मयंक मिश्रा और मालविका ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version