संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय गोबरा नवापारा में जनभागीदारी समिति की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई जिसमें महाविद्यालय से सम्बन्धित समस्याओं पर भी चर्चा की गई।जिसमे समिति की अध्यक्षा श्रीमति जीना निषाद सांसद प्रतिनिधि अशोक गंगवाल ,विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर राजू रजक, अशोक नागवानी, राजकुमार कंसारी, ईश्वर देवांगन, फुलजी साहू, लखन लाल सिन्हा, देवेंद्र सेन, रोमन साहू, शिवा साहू,अग्नि यादव सहित महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमति मधुरानी शुक्ला सहित महाविद्यालय के अध्यापकगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
