संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा/अभनपुर। अभनपुर के नवस्थापित द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पहली बार बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। यह विद्यालय जून 2025 से प्रारंभ हुआ है और अपने प्रथम स्वतंत्रता दिवस पर ही इसने वीर-शहीदों के बलिदानों को स्मरण करते हुए देशभक्ति का अद्भुत माहौल बनाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आद. राहुल राठी एवं आद. राजेश गांधी (समाजसेवक, अभनपुर) उपस्थित रहे। साथ ही स्कूल के डायरेक्टर आद. गांधी सचदेव (प्रमुख, संत निरंकारी मंडल, नवापारा), गायत्री परिवार के आद. बसंत साहू, प्राचार्य एवं पालकगणों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की मासूमियत और उत्साह ने समारोह को यादगार बना दिया।

विद्यालय के शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पहली बार आयोजित यह स्वतंत्रता दिवस समारोह अभनपुर क्षेत्र में द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल की एक नई पहचान के रूप में याद किया जाएगा।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version