संवाददाता तुकाराम कंसारी
रायपुर में प्रदेश व अन्य राज्यों से जुटे कवि, साहित्यकार व समाजसेवी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य इकाई एवं सरल सरिता भजनामृत भजन समिति संयपुर के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय संविधान दिवस तथा छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती वर्ष के शुभ अवसर पर 26 नवम्बर 2025 को राजधानी रायपुर के वृन्दावन सभागृह में प्रादेशिक सम्यक् प्रबोधन, काव्य गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के कवि, साहित्यकार, पत्रकार, लोक कलाकार, शिक्षक तथा समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर समता, बंधुता, स्वतंत्रता और मानवता जैसे संवैधानिक मूल्यों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता सुंदरदास मानिकपुरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (राष्ट्रीय पनिका समाज विकास सेवा परिषद, नई दिल्ली) ने की। विशिष्ट अतिथियों में, लोकनाथ महंत (रायगढ़), कैप्टन सिंह (नई दिल्ली), साहेब दास मानिकपुरी (फिल्म कलाकार, मुंबई), शशांक शर्मा (अध्यक्ष, साहित्य अकादमी संस्कृति विभाग, रायपुर), मोहम्मद मुश्ताक (भिलाई), हैरी जोसेफ (राजनांदगांव), डॉ. सुरेश कुमार ठाकुर, श्रीमती सुशीला देवी वाल्मीकि (धमतरी) शामिल रहे।
समारोह का शुभारंभ संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्रवर पुष्प अर्पित कर तथा राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुआ। अतिथियों द्वारा 25 दीप प्रज्वलित कर राजगीत प्रस्तुत किया गया। सभागृह में “संविधान दिवस अमर रहे”, “बाबा साहब जिन्दाबाद”, “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” जैसे नारों से माहौल गुंजायमान हो उठा।
काव्य पाठ व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
काव्य गोष्ठी में —
डॉ. गोकुल बंजारे चंदन, मनीदास मानिकपुरी, महंत वल्लभदास महंत, साहित्यकार तुकाराम कंसारी, लक्षवीर ‘बांधे’, संतोष कुमार धृतलहरे, डॉ. भरत दास मानिकपुरी, रंजीत छाबड़ा, आदि ने काव्य पाठ किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में —
✦ करमा सम्राट घनश्याम सिंह ठाकुर
✦ पंडवानी गायक प्रेम नारायण साहू
✦ महेंद्र सिंह चौहान
✦ श्रीमती मोंगरा धीवर
✦ लोकगायिका श्रीमती ईश्वरी मानिकपुरी
✦ बुधराम साहू, योगेंद्र दास मानिकपुरी व रामेश्वर प्रसाद धर्नुधर ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।
पुरस्कार व अलंकरण
इस वर्ष का सर्वोच्च सम्मान “बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर पत्रकारिता अवार्ड”
धमतरी के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार रंजीत छाबड़ा को प्रदान किया गया। उन्हें शॉल, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं ₹5000 सम्मान राशि दी गई।
“गुरू घासीदास समता अवार्ड”
दैनिक देशबंधु के बलौदाबाजार जिला ब्यूरो प्रमुख रामधार पटेल को दिया गया।
इसके अतिरिक्त शैक्षणिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक व समाज सेवा क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रदेश के 158 प्रतिभाओं को राज्य अलंकरण प्रदान किए गए।
इस कार्यक्रम हेतु महामहिम राज्यपाल रमन डेका को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, किंतु पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के चलते वे उपस्थित नहीं हो सके। उनके अपर सचिव ने राज्यपाल जी की ओर से आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं, जिसके लिए आयोजकों ने आभार व्यक्त किया। अंत में कार्यक्रम का समापन भारतीय संविधान की उद्देशिका के सामूहिक वाचन के साथ हुआ।
कार्यक्रम का संयुक्त संचालन प्रांताध्यक्ष जी.आर. बंजारे ज्वाला एवं डॉ. विजय कुमार लहरे ने किया।
सभागार में प्रेम सायमन, कमलेश साहू, प्रो. के. मुरारी दास, रवि खरे, प्रेम नजीर, मन्नूराज पचैरी, महेन्द्र दास मानिकपुरी, ईराजदास महंत, डॉ. शरद आर.पी. संभाकर, नागेंद्र तिवारी, अश्वनी कश्यप, यशवंत सतनामी, अशोक टंडन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
