संवाददाता तुकाराम कंसारी
शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सेवा के उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राज्य स्तरीय सम्मान
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। कृषि उपज मंडी समिति नवापारा, जिला रायपुर में सहायक ग्रेड–03 के पद पर पदस्थ तथा विधानसभा अभनपुर के माननीय विधायक श्री इन्द्र कुमार साहू के नवापारा कार्यालय में कार्यालय प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे डाॅ. शरद चोपकर को उनके बहुआयामी योगदानों के लिए प्रतिष्ठित “विभूति अलंकरण अवार्ड 2025 – छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण” से सम्मानित किया गया।
शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ, सांस्कृतिक सरोकारों के प्रति समर्पण एवं सामाजिक सेवा में निरंतर सक्रियता के लिए यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सांगेस कुमार भाटी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कलाकार प्रकोष्ठ अध्यक्ष डाॅ. सुरेश ठाकुर (अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कृत गायक), प्रदेश अध्यक्ष बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ डाॅ. निधि चोपकर, तथा छत्तीसगढ़ उपाध्यक्ष कलाकार प्रकोष्ठ श्रीमती कोनिका ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही मुख्य कार्यकारिणी के सदस्य—श्री अरुण साहू, श्री नागेंद्र तिवारी, श्री दिनेश शर्मा, श्री आकाश पांडे, श्री भूपेश नागवंशी, श्री डेविड निराला, श्री दुकालू यादव तथा श्री मुन्ना ठाकुर—ने डाॅ. चोपकर को सम्मान प्राप्ति पर हार्दिक बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डाॅ. चोपकर के इस राज्य स्तरीय अलंकरण से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा विभिन्न सामाजिक–सांस्कृतिक संगठनों ने भी इस उपलब्धि को प्रेरणादायी बताया है।
