संवाददाता तुकाराम कंसारी
शिक्षा, संस्कृति व सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित सम्मान
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। कृषि उपज मंडी समिति नवापारा, जिला रायपुर में सहायक ग्रेड-03 पद पर पदस्थ तथा अभनपुर विधायक माननीय इन्द्र कुमार साहू के नवापारा कार्यालय में कार्यालय प्रभारी के रूप में सेवाएँ दे रहे डॉ. शरद चोपकर को उनकी शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवाओं के उत्कृष्ट योगदान के लिए समता साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ द्वारा भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर राज्य अलंकरण “संत कवि पवन दीवान अवार्ड 2025” प्रदान किया गया।
संस्था द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष सांगेस कुमार भाटी, कलाकार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश ठाकुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ डॉ. निधि चोपकर, कलाकार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ उपाध्यक्ष कोनिका ठाकुर, रायपुर जिला अध्यक्ष पूर्णिमा साहू सहित मुख्य कार्यकारिणी के सदस्य अरुण साहू, नागेंद्र तिवारी, दिनेश शर्मा, आकाश पांडे, भूपेश नागवंशी, डेविड निराला, दुकालू यादव एवं मुन्ना ठाकुर उपस्थित रहे।
सभी ने डॉ. शरद चोपकर को इस प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण की उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
