संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। आज 1 जुलाई मंगलवार को डॉक्टर बिधान चंद्र राय के जन्मदिवस एवं निर्माण दिवस के रूप में नवापारा राजिम के डॉक्टरों ने मिलकर के डॉक्टर्स डे पर कुछ नया कर गुजरने की जज्बा दिखाए हैं जो की सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हो सकता है डॉक्टरों ने, गोपाल गौशाला में गौ माता को गुड और चना खिलाया साथ ही पिछले महीना में गौशाला में भयंकर आग लग गई थी जिसके कारण गायों की चारा जलकर नष्ट  हो गया था इस आपदा को देखते हुए डॉक्टरों की समिति ने गौशाला समिति को ₹11000 एवं नगर की सेवाभावी संस्था श्री सालासर सुंदरकांड जनकल्याण समिति को उनके कार्यों को देखते हुए ₹11000 देने की घोषणा की गई जिस पर समिति ने आभार प्रगट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।डॉक्टर्स डे पर गोबरा नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष, एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष की संयुक्त तत्वाधान में सभी डॉक्टरों का मुंह मीठा कर माल्यार्पण कर साल भेंट कर सम्मान किया गया जिसमें राजिम बीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र हीरोन्दिया नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर तेजेंद्र साहू डॉ प्रकाश गुप्ता डॉ राजेंद्र गदिया, डॉ उमेश भोई, डॉक्टर फुलजी साहू डॉ रमेश कुमार सोनसायटी, डॉक्टर लीलाराम साहू डॉक्टर जीवन ज्योत सिंह डॉक्टर समर्पण गदिया डॉ शिव तारक डॉक्टर  मुन्ना खान एवं अन्य चिकित्सकों का भी  सम्मान किया गया । कार्यक्रम में गोबरा नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी पार्षद पूजा कंसारी पार्षद लोमेश्वरी साहू पार्षद भरत सोनकर पूर्व पार्षद रूपेंद्र चंद्राकार राजू रजक पूर्व पार्षद मायाराम साहू कैलाश तिवारी एवं अन्य  गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही गौशाला समिति के अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल सचिव राजू काबरा संतोष अग्रवाल सालासर सुंदर कांड जन कल्याण समिति के अध्यक्ष धर्म साहू की उपस्थिति रही, कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रमेश कुमार सोनसायटी ने किया, गौशाला समिति के सचिव राजू काबरा जी के द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version