pioneer digital desk 

नई दल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यानी शुक्रवार को गुजरात के भुज एयरफोर्स स्टेशन का दौरा किया। रक्षा मंत्री ने जवानों के हौसले की सराहना करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और सीमाओं की रक्षा हर हाल में की जाएगी। बता दें कि हाल ही में पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान (PAK)को घुटनों पर लाने में अहम भूमिका निभाई थी। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एयरबेस पर वायु योद्धाओं को संबोधित कर रहे हैं।

‘भारतीय सेना के लिए 23 मिनट काफी थे’
मैं कल ही श्रीनगर में सेना के वीर जवानों से मिलकर लौटा हूं। कल उत्तरी भाग में जवानों से मिला था। आज आप से मिल रहा हूं। आपकी एनर्जी देखकर मैं खुद को उत्साहित महसूस कर रहा हूं। ऑपरेशन सिंदूर का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। इस ऑपरेशन में आपने जो किया है, सभी हिंदुस्तानी उससे गौरवान्वित हैं। भारतीय सेना के लिए 23 मिनट काफी थे पाकिस्तान की सरजमीं पर पल रहे आतंकवाद के अजगर को कुचलने के लिए। जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी करते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि, मैं आपका अभिनंदन करने आया हूं। ऑपेरशन सिंदूर में आपने करिश्माई काम किया है। भारत का मस्तक आपने ऊंचा किया है। हमारे सैनिकों को नमन करता हूं। आप सबके बीच आकर मुझे गौरव की अनुभूति हो रही है। 65 और 71 की जंग में हमारी जीत का साक्षी भुज रहा है और आज भी यह ऑपेरशन सिंदूर की कामयाबी का साक्षी है।

पाकिस्तान (PAK) को दी थी चेतावनी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इससे पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की भी यात्रा की थी और सेना के जवानों को संबोधित किया था। राजनाथ सिंह ने श्रीनगर से पकिस्तान को कड़ी चेतावनी जारी की थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के ज़ख्मों का इलाज इसी बात में है कि वह भारत विरोधी और आतंकवादी संगठनों को पनाह देना बंद करे, अपनी ज़मीन का इस्तेमाल भारत के ख़िलाफ़ न होने दे।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version