58वें प्रांत अधिवेशन में नई कार्यकारिणी की घोषणा

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का 58वां छत्तीसगढ़ प्रांत अधिवेशन कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई (दुर्ग) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास पाण्डेय द्वारा सत्र 2025–26 के लिए संगठन की नवीन प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

इस अवसर पर अभाविप इकाई गोबरा नवापारा के सक्रिय कार्यकर्ता दीपक साहू को एक बार फिर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दायित्व सौंपा गया। उनकी पुनर्नियुक्ति की खबर मिलते ही नगर सहित संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया और उन्हें बधाइयाँ देने का सिलसिला शुरू हो गया।

दीपक साहू लंबे समय से विद्यार्थी परिषद के रचनात्मक कार्यक्रमों, शैक्षणिक व छात्र हितों से जुड़े मुद्दों तथा संगठनात्मक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं। उनकी कार्यकुशलता, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए परिषद ने उन पर पुनः भरोसा जताया है।

अपने दायित्व पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दीपक साहू ने कहा कि संगठन ने मुझ पर जो विश्वास प्रकट किया है, उस पर मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करते हुए छात्रों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर अभाविप के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, परिवारजन, ईष्ट मित्र, सहपाठी एवं शुभचिंतकों ने दीपक साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version