@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। भारतीय गणतंत्र के अमर पर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम कठौली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की संध्या  “गणतंत्र के गौरव स्वर” शीर्षक से भव्य देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन अनुराग साहित्य एवं कला संस्था, कठौली द्वारा किया जा रहा है।

आयोजन प्रमुख प्रशांत सोनवानी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ शाम 6 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर सिद्धहस्त कलाकारों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो राष्ट्रप्रेम और गणतंत्र की गरिमा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करेंगी। विशेष आकर्षण के रूप में लोकगायक सम्माननीय फागुतारक जी एवं साथी कलाकारों की प्रस्तुति होगी।

विशेष तौर पर ग्राम के आराध्य जोगी बाबा पर आधारित गीत एल्बम का विमोचन किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम, समाज एवं प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों—सामाजिक कार्य, समरसता, शिक्षा, जागरूकता, ग्रामीण सेवा, चिकित्सा तथा कला सहित अन्य विधाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में चंदूलाल साहू अध्यक्ष, छ.ग. राज्य भंडार गृह निगम, गौकरण सिंह साहू, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत धमतरी, रघुनंदन साहू पूर्व अध्यक्ष, जिला पंचायत धमतरी, खेमराज साहू, सरपंच, ग्राम पंचायत कठौली एवं श्रीमती कविता साहू, पूर्व सरपंच, ग्राम पंचायत कठौली की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

यह कार्यक्रम 26 जनवरी सोमवार को बजरंग चौक, कठौली में आयोजित होगा।आयोजक संस्था ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशांत सोनवानी, राजकुमार निषाद, रेखा निषाद, जागृति साहू, राहुल साहू, परमेश्वर निषाद, जितेन्द्र साहू, टिकेश्वर विश्वकर्मा, रामकुमार साहू, अर्जुन मानिकपुरी,भोला पटेल आदि तैयारी में जुटे हुए हैं।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version