संवाददाता तुकाराम कंसारी
अभनपुर विधानसभा के ग्राम तूता में 2000 आम के पौधों से हरियाली का संकल्प
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, अभनपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण द्वारा अभनपुर विधानसभा के ग्राम तूता में ‘नमो वन’ तैयार किया गया। इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व केबिनेट मंत्री चंद्रशेखर साहू, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, जिला उपाध्यक्ष दीपक बैस, आशीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष भरत बैस, मंडल महामंत्री सूरज साहू, गौरव शर्मा, वरुण राठी, राजा राय, संदीप बैस, गयाराम पटेल, दिनु बैस, रामकृष्ण बैस, झड़ी पटेल, डॉ निमई विश्वास सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और ग्रामीणजनों ने मिलकर लगभग 2000 आम के पौधों का रोपण किया। यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि प्रधानमंत्री जी के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता है।
विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि –
“वृक्षारोपण से हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व हरित पर्यावरण सुनिश्चित कर रहे हैं। यह प्रयास प्रधानमंत्री जी के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में एक छोटा लेकिन सार्थक योगदान है।”
पूर्व केबिनेट मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कार्यक्रम में शामिल होकर कहा कि –
“नमो वन हरियाली का प्रतीक है। इसे और विस्तृत कर पूरे क्षेत्र को पर्यावरण-अनुकूल बनाया जाएगा।”
कार्यक्रम में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इसे और भी प्रेरणादायक बना दिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और वृक्षों की देखभाल का जिम्मा उठाया।
यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में हरित क्रांति की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास है, जिससे आने वाले समय में पर्यावरण संतुलन, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को नई ऊर्जा मिलेगी।
