@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि खड़गे के दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सरकार की विफलताओं को जनसभाओं के जरिए जनता तक पहुंचाएगी। बैज ने कहा, “हमारा मकसद जनता के मुद्दों को उठाना और सरकार की नाकामियों को बेनकाब करना है।”

खड़गे के इस दौरे को कांग्रेस की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार करने पर जोर दे रही है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version