संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। समीपस्थ ग्राम बकली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर महादेव मंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने इस मौके पर स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और मंदिर परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए।
इस अवसर पर नारायण साहू, ललित साहू, ओमप्रकाश साहू, उमेश साहू, विजय कुमार साहू, रामजी साहू, ताराचंद दिवाकर, हुलास साहू, त्रिलोचन साहू, चंद्रप्रकाश सेन, द्वारिका प्रसाद साहू, सियाराम साहू, हरिश्चंद्र साहू, कुमान साहू, डॉ. चंद्रिका प्रसाद साहू, प्रमोद कुमार साहू, भूषण साहू एवं टीकम साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़कर साफ-सफाई का जो संदेश दिया, उसकी सभी ने सराहना की।
