राज्य की विकास यात्रा पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम।
छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय नवापारा राजिम के शिक्षा संकाय द्वारा उत्साहपूर्ण माहौल में “छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी व मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शोभा गावरी, उप प्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा, खेल प्रभारी डॉ. शिवकुमार पाण्डेय, कार्यक्रम प्रभारी प्रो. नयना पहाड़िया तथा संयोजिका एवं संचालिका प्रो. प्रीति शाह सहित शिक्षण स्टाफ और छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्राचार्य डॉ. शोभा गावरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “छत्तीसगढ़ की रजत जयंती केवल बीते 25 वर्षों का उत्सव नहीं, बल्कि यह राज्य की सामूहिक उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य की आकांक्षाओं का प्रतीक है।”
वहीं उप प्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा ने कहा कि “पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, संस्कृति और उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर नई पहचान बनाई है।”
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वागत गीत, लोकनृत्य (सुवा, कर्मा, ददरिया, पंथी), कविता, भाषण, पहेली, पोस्टर प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में जीतेश्वरी, ममता, पूनम देवी, गोपेश साहू, योगेन्द्र साहू, वंदना, खुशबू लता साहू, खिलेश्वरी, चांदनी, रश्मि, अवंतिका दिवान और वर्षा मंडल की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में डॉ. सारिका साहू, प्रो. तरुण साहू, प्रो. चंद्रहास साहू, प्रो. अखिलेश शर्मा, डॉ. संतोष शर्मा, ज्ञान प्रकाश साहू सहित अनेक शिक्षकों एवं बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षु विद्यार्थियों — दीपक साहू, उमाशंकर, मनीष, मेघा, राहुल, लालचंद, गुलशन, कुनाल साहू, टिकेश्वरी, मार्टिना, उर्वशी व निधि वर्मा ने भागीदारी की।
कार्यक्रम का संचालन जानू जॉनसन और मोनिका ने संयुक्त रूप से किया, जबकि समापन सत्र में कार्यक्रम प्रभारी प्रो. नयना पहाड़िया ने “छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा” विषय पर कार्यक्रम के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
