संवाददाता तुकाराम कंसारी 

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भाजपा सदस्यता अभियान 2024-25 के अंतर्गत उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा, महामंत्रीगण रामू रोहरा, संजय श्रीवास्तव, रामजी भारती तथा मंच संचालन अनुराग सिंहदेव और नवीन मार्कण्डेय ने किया। कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस ऐतिहासिक अभियान में प्रदेशभर में 60,87,670 नए सदस्य जोड़कर भाजपा छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक इतिहास रच दिया है।
राजिम विधायक रोहित साहू ने 14,611 सदस्य बनाकर प्रदेश के टॉप-10 कार्यकर्ताओं में स्थान प्राप्त किया, जिन्हें ‘रत्न सम्मान’ प्रदान किया गया।

विधायक रोहित साहू ने मीडिया से बात करते हुआ कहा:
“यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि राजिम विधानसभा के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और निष्ठा का सम्मान है। सदस्यता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव, घर-घर जाकर संगठन की विचारधारा को पहुँचाया और हर नागरिक को भाजपा से जोड़ने का कार्य किया। मैं इस सफलता को हमारे ज़मीनी कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूँ। आने वाले समय में हम इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन को और मजबूत करेंगे।”

गरियाबंद जिले से सम्मानित कार्यकर्ता

  • राजेश साहू (पूर्व जिलाध्यक्ष) – 3,571 सदस्य
  • चंद्रशेखर साहू (जिला महामंत्री) – 3,080 सदस्य
    दोनों को ‘श्री सम्मान’ प्रदान किया गया।इसके अतिरिक्त 1,000 से अधिक सदस्यता कराने पर:
  • नेहा सिंघल (जिला पंचायत सदस्य)
  • थानसिंग निषाद
  • दीपक साहू (भाजयुमो जिला महामंत्री)
  • गफ्फार मेमन (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष)
    को ‘दीप सम्मान’ से नवाजा गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर और जिला महामंत्री आशीष शर्मा,योगेश शर्मा,ओमकार साहू,मनीष साहू,डायमंड सहू,निखिल साहू भी उपस्थित रहे।
यह आयोजन भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का प्रतीक बना।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version