@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में बंधक बनाकर महिला से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफतार किया है। पीड़िता महिला छेड़छाड़ से बचने के लिए सैलून में छिपी थी। जहां सैलून के संचालक ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफतार कर लिया है।
जानिए क्या है पूरा मामला..?
पूरी घटना धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा चौकी की है। पीड़ित शादीशुदा महिला मजदूरी का काम करती है। 30 जून को शिव घृतलहरे 39 वर्ष ने महिला को चावल चुनने के लिए अपने घर बुलाया था। इस दौरान महिला से शिव घृतलहरे छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। महिला ने किसी तरह से अपने आप को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और पास के सैलून में घुस गई। सैलून संचालक योगेश सेन 40 वर्ष को महिला ने खुद के साथ हुई आपबीती सुनाई।
इस दौरान महिला को अकेले देखकर सैलून संचालक की भी नीयत डोल गई। आरोपी ने दुकान का शटर बंद कर महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने रातभर महिला को बंधक बनाकर दूकान के अंदर ही रखा और दुष्कर्म किया। सुबह किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर महिला को छोड़ दिया।
पीड़िता अपने घर पहुंची और इसकी जानकारी अपने पति व परिजनों को दी। 1 जुलाई को पीड़िता पति के साथ सिलतरा चौकी पहुंची और इसकी शिकातय दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तत्काल संज्ञान लिया और अपराध दर्ज कर छेड़छाड़ करने वाले शिव धृतलहरे व दुष्कर्म करने वाले योगेश सेन को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने घटना करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस दोनों के खिलाफ आगे की जांच कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
🔹 कानूनी कार्रवाई
इस गंभीर घटना की रिपोर्ट पर थाना धरसीवा में अपराध क्रमांक 315/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्नलिखित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है:
धारा 75 – अत्याचार
धारा 351(2) – यौन उत्पीड़न
धारा 115(2) – जान से मारने की धमकी
धारा 64(2)(ढ) – बंधक बनाना व स्वतंत्रता से वंचित करना
धारा 127(2) – बार-बार बलात्कार करना
धारा 3(5) – गंभीर यौन अपराध
🔹 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 2 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया।
शिव धृतलहरे, उम्र 39 वर्ष, निवासी – मेघा मेडिकल के पीछे, ग्राम सांकरा
योगेश सेन, उम्र 40 वर्ष, निवासी – कुरूद सिलयारी, थाना धरसीवा
दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है।
वहीँ इस घटना के बाद पीड़ित महिला व उसका परिवार सदमे में है। आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग पीड़ित परिवार ने पुलिस से की है। पुलिस ने भी आश्वासन दिया है।








