संवाददाता तुकाराम कंसारी 

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा द्वारा प्रधानमत्री शहरी आवास योजना 2.0 के अंतर्गत हितग्राहियों को स्वीकृत भवनों के भवन अनुज्ञा एवं नक्शा का वितरण किया गया। ऋषिदास वैष्णव सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में  विधायक इंद्रकुमार साहू, नपा अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी एवं पार्षदगण के हाथों 131 पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा एवं नक्शा का वितरण किया गया। बता दे कि नवापारा नगर के कुल 21 वार्डो में 131 गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भवन निर्माण एवं कुल राशि  327.5 लाख की स्वीकृति मिली थी। इस अवसर पर विधायक इंद्रकुमार साहू ने बताया की मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता ने भरोसा किया। उसी का परिणाम है कि गरीबों के पक्के मकान के सपने पूरे हो रहे है। मोदी की गारंटी पर सबको भरोसा है। विष्णुदेव साय की सरकार प्रदेश में सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने,जनता की खुशहाली एवं मोदी की गारंटी पूरा करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

नपा अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू ने सभी हितग्राहियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 131 प्रधानमंत्री आवास के बाद 161 और नए प्रधानमत्री आवास की सौगात मिलेगी। जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। ट्रिपल इंजन की सरकार का फायदा गरीबों को हो रहा है। कार्यक्रम में  सभापति सचिन सचदेव, रवि साहू, सहदेव कंसारी, जग्गू यादव, पूजा कंसारी, केकती सोनवानी, निर्मला धीरज साहू , पार्षदगण में भारत सोनकर, नम्मू ध्रुव, जीना निषाद, लोमेश्वरी साहू. मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री लवकेश कुमार पैकरा इंजीनियर शिव कुमार गर्ग एवं पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version