संवाददाता तुकाराम कंसारी
नवापारा मंडल में आमंत्रण, कार्यकर्ताओं में उत्साह
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नवापारा भाजपा मंडल युवा मोर्चा के नेताओं ने भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगीराज टिकरिहा एवं युवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें उनकी नियुक्ति पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।
भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष अनुज सिंह राजपूत और राजू रजक ने मुलाकात कर नवापारा मंडल की ओर से अभिनंदन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष को यहां आगमन के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन युवाओं को संगठन के प्रति और अधिक सक्रिय करेगा।
मुलाकात के दौरान युवराज यादव, खुशवंत ठाकुर, गौरव, मुकेश निषाद, कार्तिक साहू सहित अन्य युवा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं का मानना है कि नए नेतृत्व के आने से संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा तथा प्रदेशभर में युवाओं की भागीदारी और मजबूत होगी।
