संवाददाता तुकाराम कंसारी

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत हरिहर हाई स्कूल में की गई सफाई

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आज नवापारा नगर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाजपा मंडल नवापारा द्वारा नगर के हृदय स्थल बस स्टैंड स्थित पंडित जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 04 स्थित चौक में स्थापित उनकी प्रतिमा पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम के पश्चात सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हरिहर हाई स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई कर समाज सेवा और स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, परदेशी राम साहू, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, वरिष्ठ नेता मायाराम साहू, मुकुंद मेश्राम, दयालु राम गाड़ा, प्रशन्न शर्मा, कैलाश तिवारी, पारसमणि साहू, राजू रजक, दिनेश टंडन, लीलाराम निषाद, साधना सौरभ, धनमति साहू, तनु मिश्रा, किरण सोनी, गीता राजपूत सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिकगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version