संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन नवापारा–राजिम। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज अपने जन्मदिन के अवसर पर 5 सितम्बर को चम्पेश्वर महादेव मंदिर, चम्पारण में विशेष अभिषेक करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री बजाज 4 सितम्बर की शाम चम्पारण पहुंचकर रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। अगले दिन 5 सितम्बर की सुबह 5 बजे वे दुर्लभ सत्संग के शुभारंभ अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद सुबह 8 बजे चम्पेश्वर महादेव का अभिषेक करेंगे।
अभिषेक उपरांत श्री बजाज सुबह 11 बजे तक कार्यकर्ताओं से भेंट व संपर्क करेंगे। इसके पश्चात् वे नवागांव, सुन्दरकेरा, माना बस्ती होते हुए रायपुर प्रस्थान करेंगे। रायपुर पहुंचने पर वे दोपहर 1 बजे से प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ परिसर में उपस्थित रहेंगे।
श्री बजाज का यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं से आत्मीय जुड़ाव का प्रतीक माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने इस अवसर को लेकर उत्साह प्रकट किया है।
