संवाददाता तुकाराम कंसारी

मंच संचालन के लिए मिला विशेष सम्मान

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। राजधानी रायपुर के वृन्दावन सभागृह में सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ महिला गौरव अवार्ड समारोह में प्रदेश के 11 जिलों से चयनित 125 प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात चिकित्सक डॉ. सुमेधा श्रीवास्तव रहीं, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी अशोक अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ पत्रकार पी.के. तिवारी, राजकुमार धर द्विवेदी, गोंड आर्ट कलाकार अंकुर शुक्ला, बुजुर्ग सेवा समिति की अध्यक्ष रुक्मणि रामटेके, शिक्षाविद अरुणा चौबे, समाज सेविका ज्योति शुक्ला और जी.एस.टी. आयुक्त एम. राजीव शामिल थे।

कार्यक्रम में रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, बेमेतरा, कवर्धा, राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद, गरियाबंद, बालोद और बिलाईगढ़ से चयनित महिलाओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने कहा कि “चूड़ियां पहनने वाले हाथों ने ही इतिहास रचा है। इस आयोजन से महिलाओं की सफलता की कहानियां समाज तक पहुंचेगीं।”

इस अवसर पर मंच संचालन करने वाली भावना साहू को भी छत्तीसगढ़ महिला गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। भावना साहू ने कहा,
“मुझे यह सम्मान पाकर अत्यंत खुशी और गर्व हो रहा है। मैं वक्ता मंच का धन्यवाद करती हूँ और सदा आभारी रहूँगी। मंच महिलाओं की बेहतरी के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। मैं सभी महिलाओं से कहना चाहती हूँ कि अपने मन की सुनें, प्रयास करें और आगे बढ़ें। अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार, समाज, राज्य और देश का नाम रोशन करें।”

अतिथियों ने महिलाओं की दूरदर्शिता, आत्मविश्वास और संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी क्षमता और प्रतिबद्धता के साथ समाज में नई मिसालें स्थापित कर रही हैं। विकट परिस्थितियों का सामना कर कई महिलाओं ने सफलता की नई राहें बनायी हैं और समाज को प्रेरित किया है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version