Author: www.cglokdarshan.com

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन,रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर के धरमनगर इलाके में पकड़े गए बांग्लादेशी दंपती का बेटा फर्जी दस्तावेजों के जरिए मलेशिया में नौकरी कर रहा है। यह खुलासा पुलिस जांच में हुआ है। बताया जा रहा है कि यह युवक अपने माता-पिता के साथ वर्षों तक रायपुर में ही रह चुका है और यहीं से उसका फर्जी पासपोर्ट व वीजा भी बना था। हालांकि आरोपी दंपती मोहम्मद दिलावर और उसकी पत्नी इस बात से इनकार कर रहे हैं कि उनका बेटा कभी रायपुर में रहा। वे दावा कर रहे हैं कि वह बांग्लादेश में अपने रिश्तेदारों के पास रहता था।…

Read More

@मध्यप्रदेश से लाई गई अवैध शराब के कई नामी ब्रांड जब्त, आरोपी संजय दासवानी हिरासत में; मोबाइल जब्ती के साथ नेटवर्क की जांच शुरू @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। प्रदेश के राजधानी रायपुर के दलदलसिवनी क्षेत्र स्थित हर्ष प्राइड कॉलोनी में शनिवार को आबकारी विभाग द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में अवैध विदेशी शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शराब की अनुमानित कीमत ₹1.59 लाख आँकी गई है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (CSMCL) श्री श्याम धावडे एवं कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश पर जिला आबकारी विभाग,…

Read More

@किराए की मकान पर चला रहे थे सट्टा  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, भिलाई। भिलाई की पॉश कॉलोनियों में ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क किस कदर अपनी जड़ें जमा चुका है, इसका खुलासा स्मृति नगर चौकी पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई में हुआ है। पुलिस ने चौहान ग्रीन वैली जैसे पॉश इलाके में एक किराए के मकान पर छापा मारकर ऑनलाइन सट्टा एप के एक बड़े पैनल का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि नेटवर्क के मुख्य सरगना अभी भी फरार हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की रेड स्मृति नगर चौकी पुलिस को एक…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ से सम्मानित किया गया। उन्होंने इस सम्मान को भारत-साइप्रस की मित्रता को समर्पित किया और इसे 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताया। @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा कि साइप्रस के ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ सम्मान को प्राप्त करके मैं बहुत खुश हूं। मैं इसे हमारे देशों के बीच की मित्रता…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से पहली मौत दर्ज की गई है। 86 वर्षीय सोनराज गोलछा, जो शहर के आजाद चौक के निवासी थे, का इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उन्हें पहले से हाइपरटेंशन और हाई शुगर की बीमारी थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई। यह है आंकड़ा: – यह मामला इसलिए चिंता का विषय बन गया है क्योंकि यह छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वेरिएंट से हुई पहली मौत है।…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिला जशपुर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पहली घटना बगीचा थाना क्षेत्र की है. जहां 50 साल अधेड़ ने अपनी ही रिश्तेदार की डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ कि हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है. वहीं, दूसरी घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के एक गांव में घटित हुई है. जिसमें गांव के एक 23 साल युवक ने गांव के ही 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है. पुलिस ने दोनों मामलों में दो…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ एक केमिकल फैक्ट्री में हुए भयानक हादसे ने एक महिला की जान ले ली। यह घटना सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। छावनी क्षेत्र में स्थित अग्रवाल मिनरल एंड केमिकल फैक्ट्री में काम के दौरान एक टन का भारी-भरकम बैग सीधे महिला मजदूरों पर आ गिरा, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। क्या है पूरा मामला? यह दर्दनाक घटना शनिवार दोपहर की है, जब अग्रवाल मिनरल एंड केमिकल फैक्ट्री में सभी…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। गर्ल्स कॉलेज की अतिथि अध्यापक ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव तुरंत परिजनों को सौंप भी दिया गया। हालांकि आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है  मिली जानकारी के अनुसार डॉ सुषमा साहू नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय में अतिथि पर प्रध्यापक के पद पर पदस्थ थी। अभी गर्मी की छुट्टियों में वह घर रायपुर गई हुई थी। 13 जून को  वह अपने कैलाशपति नगर किराए के निवास पर पहुंच गई थी। शनिवार की शाम अचानक यह पता चलता है कि सुषमा ने फांसी लगाकर…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के किनारे कुरूद में स्थित प्रसिद्व छत्तीसगढ़ महतारी काली मंदिर में दान पेटी को उखाड़कर अज्ञात चोर ने उसमें रखे रकम को चोरी कर फरार हो गया है।इस दौरान चोर चोरी करते मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसकी सूचना पर पुलिस पतासाजी में जुटी हुई है।  मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पर स्थित जय महाकाली छत्तीसगढ़ मंदिर में दो अलग अलग दान पेटी रखा गया था। जिसे शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात करीबन 1 से 3 बजे के बीच कोई अज्ञात नकाबपोश चोर ने उखाड़ कर दान के…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।  रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम को चौथी बार इंटरनेशनल मैच की मेजबानी का सुनहरा मौका मिला है।  न्यूजीलैंड की टीम जल्द ही भारत के दौरे पर आने वाली है।  इस दौरे में न्यूजीलैंड तीन वनडे और 5 टी-20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगी. सभी मुकाबले अलग-अलग वेन्यू में खेले जानें हैं. एक मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भी खेला जाएगा। भारतीय टीम साल 2026 की शुरुआत तीन वनडे मैचों से करेगी, जिसमें उसका सामना न्यूजीलैंड की टीम से होगा. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी…

Read More