Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान से सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रथयात्रा देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है। पुरी धाम समेत कई जगहों पर भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की यह यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली जाती है। यह पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी भगवान जगन्नाथ के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। उत्कल समाज…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहुंचकर भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया। Axiom-4 मिशन के तहत, वे भारत के दूसरे नागरिक बन गए हैं जिन्होंने किसी अंतरिक्ष स्टेशन पर कदम रखा है। इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा ने सल्युत-7 स्पेस स्टेशन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। SpaceX के फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा यह मिशन अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर से बुधवार को लॉन्च हुआ था और लगभग 28 घंटे की अंतरिक्ष यात्रा के बाद गुरुवार शाम 4:01 बजे शुभांशु व…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। प्रख्यात कवि और पद्मश्री सम्मानित सुरेंद्र दुबे का गुरुवार को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कविताओं के लिए मशहूर दुबे ने दिल्ली के ACI अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिवार के एक करीबी सूत्र ने इस दुखद खबर की पुष्टि की। छत्तीसगढ़ के हास्य व्यंग्य काव्य के सम्राट और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुरेन्द्र दुबे का गुरुवार, 26 जून 2025 को निधन हो गया। जिससे साहित्य जगत और पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। बेमेतरा में एक साधारण ब्राह्मण परिवार में 8 अगस्त 1953 को जन्मे डॉ. दुबे ने…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन,बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां एक सरकारी शिक्षक और उसके भाई ने मिलकर शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की। आरोपी रामनारायण साहू और हेमंत साहू ने दो साल में रकम दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से 1.42 करोड़ रुपए ऐंठ लिए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। कसडोल थाना क्षेत्र के कटगी निवासी गोपाल प्रसाद देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई कि रामनारायण से उनकी पहचान रेलिंग कार्य के सिलसिले में हुई थी। बाद में रामनारायण ने शेयर बाजार…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से पेड़ों के कटाई की घटना सुर्खियों में आई है। जहां पेड़ों की कटाई को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। विरोध में शामिल लगभग 50 से ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला तमनार ब्लॉक के मुड़ा गांव का है। जहां एक कंपनी कोल ब्लॉक के लिए उत्खनन कर रही है। विरोध में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया और लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार को भी गिरफ्तार किया गया है। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के मुड़ागांव और आसपास के जंगलों के पेड़ कटाई के विरोध…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, पुरी। सनातन धर्म में हर साल आषाढ़ मास की द्वितीया तिथि को विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि उड़ीसा के पुरी में निकलने वाली दिव्य जगन्नाथ रथ यात्रा के दर्शन मात्र से ही भक्तों के सारे संकट दूर हो जाते हैं। वहीं इस रथ यात्रा में शामिल होकर रथ खींचने को 100 यज्ञों से मिलने वाले फल के बराबर ही माना जाता है। यही नहीं भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से ही सारे पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। जगन्नाथ रथ यात्रा इतनी प्रसिद्ध है कि इसमें शामिल…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, बिलासपुर। बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेष पांडेय को एक अज्ञात कॉलर ने फोन कर गंभीर धमकी दी है। कॉलर ने ₹20 लाख की फिरौती मांगी और नहीं देने पर पूर्व विधायक की परिचित की बेटी का अपहरण करने की धमकी दी। यह कॉल शैलेष पांडेय की पत्नी ऋतु पांडेय के मोबाइल पर 8178898554 नंबर से आया था। मामले की शिकायत सकरी थाने में दर्ज कराई गई है, जहां पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार दोपहर की है जब 8178898554 नंबर से कॉल कर एक शख्स ने खुद को बच्चू झा, बिहार निवासी…
@”ब्राजील ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक खास डिनर का प्लान बनाया है. उसने पीएम मोदी को निमंत्रण भी भेजा है. इस बात से चीन को मिर्ची लग गई है.” @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नई दिल्ली। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन होने वाला है. इस बीच खबर आई है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस सम्मेलन के लिए ब्राजील नहीं जाएंगे. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी जाने का प्लान कैसिंल कर सकते हैं. हालांकि अभी तक इसको लेकर ऑफीशियल जानकारी नहीं मिली है. ब्राजील ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्पेशल डिनर…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार को जबरदस्त मुठभेड़ हुई। कोहकामेटा थाना क्षेत्र में हुए इस एनकाउंटर में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों के शव मौके से बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही 315 बोर की राइफल, अन्य हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी जब्त किया गया है। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि इलाके में नक्सली छिपे हुए हैं। इस इनपुट के बाद नारायणपुर से DRG और कोंडागांव से STF की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर रवाना हुई। बुधवार रात जब जवान…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नई दिल्ली। अगर आप आज किसी को फोन लगाएंगे तो एक बड़ा बदलाव सुनने को मिलेगा। साइबर क्राइम को लेकर लोगों को जागरूक करने वाली अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कॉलर ट्यून अब नहीं सुनाई देगी। सरकार ने इस कॉलर ट्यून को 27 जून से हटाने का फैसला किया है। यह ट्यून तब सुनाई देती थी जब आप किसी को कॉल करते थे, जिसमें अमिताभ बच्चन कहते थे, “देवियों और सज्जनों, साइबर अपराधियों से सतर्क रहें…”। यह रिकॉर्डेड संदेश सरकार के साइबर जागरूकता अभियान का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क करना था। अब जब…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.