Author: www.cglokdarshan.com

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तपकरा को नई तहसील बनाकर किसानों, छात्रों और नागरिकों के लिए बड़ी सौगात दी। साथ ही नगर पंचायत, खेल स्टेडियम और विश्राम गृह निर्माण की भी घोषणा की। @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, तपकरा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के तपकरा में तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी कार्यालय का शुभारंभ किया। यह कदम तपकरा के 33 गांवों के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। अब किसानो, छात्रों और आम नागरिकों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। 14 जनवरी को हुई थी घोषणा गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय ने 14 जनवरी को…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत दिग्विजय दास महंत को रेप और ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी मूलत: कटघोरा का रहने वाला है और जांजगीर में अधिकारी के तौर पर काम कर रहा था। क्या है पूरा मामला…? पुलिस के मुताबिक, दिग्विजय दास ने एक महिला से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसने खुद को कुंवारा बताया, जबकि वह शादीशुदा है। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक विधवा महिला की निर्ममता से हत्या कर दी गई, जिससे उसके 2 मासूम बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए। मामला ग्राम खैरबना का है, जहां स्कूल से लौटने के बाद 2 मासूम बच्चे दरवाजा खटखटा रहे थे, अपनी मां को आवाज लगा रहे थे। लेकिन जब काफी समय बाद भी मां ने दरवाजा नहीं खोला और न ही जवाब दिया, तो बच्चों ने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा गया। जैसे ही पड़ोसी और बच्चों ने घर के अंदर कदम रखा, सभी के होश…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। अभनपुर इलाके में माउजर पिस्टल के साथ दो आरोपी पकड़े गए हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे. पूरा मामला रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के मुताबिक अभनपुर-राजिम मार्ग पर कठिया मोड़ के पास पुलिस ने एक संदिग्ध सेलेरियो कार नम्बर CG04 MD 7067 से माउजर पिस्तौल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, संवाददाता तुकाराम कंसारी राजिम।पद्मश्री हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन की खबर सुनते ही राजिम में शोक की लहर फैल गई। हर कोई एक दूसरे से फोन लगाकर कंफर्म करते रहे कि यह खबर सही है कि नहीं। मिली जानकारी के मुताबिक उनका निधन हार्ट अटैक से हो गया है। रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग व्हाट्सएप ग्रुप तथा अन्य माध्यम से गहरा दुख जताया है। उनके साथ ही लंबे समय तक मंच साझा करने वाले हास्य व्यंग्य…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, संवाददाता तुकाराम कंसारी राजिम। प्रयाग नगरी राजिम में रथयात्रा की धूम देखी गई, हर तरफ महाप्रभु जगन्नाथ का जय घोष हो रहा था। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। परिवार सहित देव दर्शन में जुटे रहे। मंदिर पहुंचने वाले भक्तों को गजामूंग का प्रसाद बांटा गया। लोग भगवान जगन्नाथ के दर्शन तो कर ही रहे थे लेकिन साथ ही अन्य मंदिरों में भी पहुंच रहे थे जिनमें प्रमुख रूप से भगवान श्री राजीवलोचन मंदिर, साक्षी गोपाल मंदिर, वराह अवतार मंदिर, बद्रीनारायण अवतार मंदिर, नरसिंह अवतार मंदिर, वामन अवतार मंदिर, हनुमान मंदिर,…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, संवाददाता तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम। आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को गोबरा नवापारा में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का भव्य आयोजन हुआ। इस पावन अवसर पर नगर के तीन प्रमुख मंदिरों—श्री राधा कृष्ण मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, और साईं मंदिर—से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, और सुभद्रा की रथयात्रा निकाली गई। मंदिर समितियों के तत्वावधान में आयोजित यह यात्रा सदर रोड से गंज रोड होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करती हुई संपन्न हुई। इस धार्मिक उत्सव ने नगर को भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर कर दिया, और “जय जगन्नाथ स्वामी” के जयकारों…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन धमतरी/कुरुद। छत्तीसगढ़ के धमतरी और कुरुद में पिछले 42 दिनों से मंदिरों को निशाना बनाकर आतंक मचाने वाले एक शातिर चोर गिरोह को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया है। यह गैंग इतना दुस्साहसी था कि भगवान के गहने और दान पेटी की रकम चुराकर उससे अपने घर के लिए फ्रिज और टीवी जैसे सामान खरीद रहा था। पुलिस ने इस गिरोह के चारों सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों का माल बरामद किया है। कैसे देते थे वारदात को अंजाम…? यह गैंग बेहद संगठित तरीके से काम करता था। एसपी सूरज सिंह परिहार ने मामले का…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। स्मार्ट सिटी और नवा रायपुर के प्रोजेक्ट में 500 करोड़ का काम दिलाने का झांसा देकर 15 करोड़ की ठगी करने वाले पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव को 1 जुलाई तक के लिए तेलीबांधा पुलिस ने रिमांड पर लिया है। श्रीवास्तव से एसआईटी पूछताछ कर रही है। श्रीवास्तव के घर की तलाशी और खातों की जांच के दौरान 300 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन मिला है। पैसों के लेन-देन के लिए श्रीवास्तव ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के खाते का उपयोग किया है। यह पैसा कर्ज का बताया जा रहा है।…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कवर्धा। कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। यहां पंडरिया-मुंगेली मुख्य मार्ग पर एक बेकाबू कार ने तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें एक गर्भवती महिला समेत दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और सड़क पर चक्काजाम कर दिया। कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा? यह पूरी घटना पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रेहूंटा की है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे उत्तर प्रदेश पासिंग की एक तेज रफ्तार…

Read More