Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक शराबी आरक्षक द्वारा की गई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोमवार 30 जून को लालबाग थाना में पदस्थ आरक्षक महेंद्र साहू नशे की हालत में सिविल ड्रेस में ड्यूटी पर पहुंचा। पहले उसने डायल 112 के ड्राइवर से झगड़ा किया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। ड्राइवर ने थाने में शिकायत की, जिसके बाद महेंद्र को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में जांच से पहले महेंद्र ने सहकर्मी आरक्षक प्रभात तिवारी पर बेल्ट से हमला कर दिया। प्रभात तिवारी फोन पर बात…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/अभनपुर। अभनपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 5 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं वाहन में फंसे अन्य लोगों को करें की मदद से बाहर निकला जा रहा है। घायलों को भेजा गया इलाज के लिए बता दें कि, यह भीषण सड़क हादसा रायुपर-अभनपुर हाइवे पर हुआ। इस हादसे में एक तेज रफ़्तार स्लीपर बस ने हाइवा वाहन को टक्कर मार दी। इसहादसा इतना भयंकर था…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। रायपुर में नशेड़ी लड़कियों का ‘गुंडा राज’ चल रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर नशे में धुत लड़कियों की गुंडागर्दी का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक पॉश सोसाइटी में नशा करने से टोकने पर दो लड़कियों ने सोसाइटी के अध्यक्ष पर न केवल जानलेवा हमला किया, बल्कि उनके घर और कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला? यह पूरी घटना रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित गैलेक्सी आईलैंड…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। विद्यालय जिसे विद्या व ज्ञान का मंदिर कहा जाता है। बच्चे यहां पढ़कर लिखकर ज्ञान हासिल करते हैं। पढ़ लिखकर इंसान बनते हैं। कोई डॉक्टर बनता है कोई कलेक्टर,कोई जज,कोई वकील ,कोई वैज्ञानिक,तो कोई व्यापारी ,कोई बड़ा ऑफिसर बनता है। अगर शिक्षा का मंदिर ही जीर्ण शीर्ण हो, समस्याओं से ग्रसित हो, जहां अव्यवस्थाओं का आलम हो वहां पर अच्छी शिक्षा की कल्पना कहां की जा सकती है? नवापारा नगर के हृदय स्थल व सबसे व्यस्ततम मार्ग सदर रोड में एक ऐसा ही बहुत ही पुराना स्कूल है बढई पारा स्कूल । इस नए…
शिक्षा एवं संस्कार सफलता का मुख्य आधार, शिक्षित एवं सभ्य समाज से बनेगा विकसित राष्ट्र: योगिता सिन्हा
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नवापारा नगर के आदर्श शासकीय प्राथमिक शाला दीनदयाल नगर में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी योगिता सिन्हा, विशेष अतिथि पूर्व पार्षद मयाराम साहू , पार्षद लोमेश्वरी साहू, पालक समिति अध्यक्ष कृति बया, प्रधान पाठक गोपाल यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा कर की गई। नवप्रवेशी छात्रों को तिलक लगाकर शाला में स्वागत किया गया। छात्रों का खीर से मुंह मीठा कराया गया। तत्पश्चात नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म एवं पुस्तक का वितरण किया गया। स्कूल के छात्रों द्वारा…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/तिल्दा-नेवरा। रायपुर जिले के ग्राम बिलाड़ी स्थित मिडिल स्कूल से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. स्कूल के शौचालय (बाथरुम) में एक चालू हालत में मोबाइल फोन मिलने के बाद छात्राओं, शिक्षिकाओं और पूरे स्टाफ में भारी आक्रोश फैल गया है. जांच के बाद सामने आया कि यह फोन स्कूल के प्रधान अध्यापक और संकुल समन्वयक भूपेंद्र कुमार साहू का था. स्कूल स्टाफ के मुताबिक मोबाइल को बाथरुम में जानबूझकर रखा गया था और उससे वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी. जब शिक्षकों को इस संदिग्ध गतिविधि की भनक लगी. तो उन्होंने फौरन अन्य स्टाफ…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, संवाददाता तुकाराम कंसारी राजिम। आज शाम करीब 7 बजे रायपुर से राजिम की ओर आ रहे एक बोलेरो वाहन की तेजा राइस मिल के पास एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया, जिसके कारण बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस भीषण हादसे में वाहन में सवार 9 लोगों में से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विधायक ने दिखाई दरियादिली हादसे के दौरान मौके पर मौजूद अभनपुर के पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, संवाददाता तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम। सेवानिवृत शिक्षक श्री प्यारे लाल ठाकुर का विदाई सम्मान समारोह शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवागांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां की पूजा अर्चना के माध्यम से किया गया । उसके बाद संकुल के शिक्षकों के द्वारा प्यारे लाल ठाकुर जी का स्वागत किया गया । संकुल के सभी प्रधानपाठकों ने ठाकुर सर जी व्यक्तित्व के बारे में सराहनीय उदबोधन दिया । उद्बोधन के माध्यम से प्रधानपाठकों ने बताया कि ठाकुर सर जी व्यक्तित्व के धनी होने के साथ साथ शिक्षा के प्रति काफी समर्पित भाव, कर्मठ ,कर्त्तव्यपरायणता , सहन…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, संवाददाता तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम। सोमवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर क़े महाप्रबंधक क़े साथ प्रदेश क़े सभी सांसदों क़े साथ प्रदेश में रेल विस्तार से जुड़ी समस्या व समाधान को लेकर बैठक संपन्न हुई . बैठक में सभी सांसदों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी रेल समस्या व उसके निदान क़े लिए बातें रखी और जल्द कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश रेलवे महाप्रबंधक को दी. इस तारतम्य में पूर्व पालिका अध्यक्ष व रेलवे बोर्ड के सलाहकार समिति क़े सदस्य विजय गोयल ने निर्माणधीन राजिम रेलयार्ड गुडशेड क़े सम्बन्ध में चर्चा करते हुए पहले की भांति संचालित आरक्षण केंद्र…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में फुगाना थाना पुलिस ने नकली नोटों के गोरखधंधे का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹15 लाख 16 हजार की जाली करेंसी, एक ऑल्टो कार और नकली नोट छापने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव और अभय, दोनों निवासी दौराला, मेरठ के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि दोनों ने नकली नोट छापने की तकनीक यूट्यूब से सीखी थी। 500, 200 और 100 के नकली नोट बरामद पुलिस को आरोपियों के पास…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.