Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/हैदराबाद। छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने हैदराबाद में आयोजित कोयला एवं खान मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक में हिस्सा लेते हुए भारत में खनिज अन्वेषण से जुड़े विषयों पर केंद्रीय मंत्रियों के साथ सार्थक चर्चा की। इस बैठक में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी और राज्य मंत्री सतीश दुबे भी मौजूद थे। दूसरे सत्र में चर्चा का विषय “भारत में खनिज अन्वेषण” रहा, जिसमें बृजमोहन अग्रवाल ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा और उसकी उपयोगिता पर विस्तार से सुझाव दिए। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को लेकर रखे गए मुख्य बिंदु: राज्य हीरा…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। रिश्वत देकर मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के मामले में रावतपुरा सरकार के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज के साथ ही उसके चेयरमैन रावतपुरा सरकार रविशंकर महाराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रिश्वत देकर मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने वाला यह गिरोह मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत कई राज्यों में चल रहा था। इस मामले में सीबीआई ने 7 राज्यों के 36 डॉक्टर-अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रायपुर के सीबीआई दफ्तर में इनसे पूछताछ की जा रही है। सीबीआई यहां पर 7 जुलाई तक पूछताछ करेगी। यह…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कबीरधाम। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाखाटोला में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भारतीय पुलिस सेवा) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल व पंकज पटेल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई. थाना सहसपुर लोहारा पुलिस को ग्राम लाखाटोला में देह व्यापार जैसी अनैतिक गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. पुलिस ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए सतर्क निगरानी रखी और ठोस जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष रायगढ़ में विकासखण्ड स्तरीय प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संबंध में अल्प प्रगति वाले पंचायत सचिवों एवं फील्ड आफिसरों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर चतुर्वेदी ने स्वीकृत आवासों की तुलना में पूर्ण हुए आवासों की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रत्येक फील्ड ऑफिसरों के व्यक्तिगत प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। उन्होंने फील्ड ऑफिसर एवं ग्राम पंचायत सचिवों को स्वीकृत आवासों की शत-प्रतिशत पूर्णता के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। मौके पर सीईओ जिला…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, अभनपुर। अभनपुर बस स्टैंड के पास दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर मौके से फरार हो गया. हमले में मृत युवक की पहचान ऑटो चालक राजा कोसले के तौर पर हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10 बजे के आसपास बस स्टैंड के पास राजा कोसले का एक युवक से विवाद हुआ, जिस पर सामने वाले ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू बरसा दिए, जिससे उसकी जान चली गई. जानकारों के मुताबिक, आरोपी युवक मृतक का रिश्तेदार था, और दोनों के बीच पारिवारिक विवाद था. हालांकि, अभी तक…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। छत्तीसगढ़ का धमतरी, जिसे कभी धर्म और संस्कृति की नगरी के रूप में जाना जाता था, आज एक काले सच का गढ़ बन चुका है। शहर में देह व्यापार का धंधा इस कदर फल-फूल रहा है कि यह न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि पड़ोसी बदर जिले और अन्य राज्यों तक अपनी “सेवाएं” पहुंचा रहा है। इस गंभीर स्थिति के बावजूद, पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता और कथित संलिप्तता ने इस समस्या को और गहरा दिया है, जिससे जनता में आक्रोश और अविश्वास बढ़ रहा है। देह व्यापार का बढ़ता जाल: होटल, लॉज और किराए के मकानों में…
प्रेरक कहानी : “मिट्टी का ढेला और पत्ता” एक हरे-भरे खेत के कोने में एक मिट्टी का ढेला और एक हरा-भरा पत्ता साथ-साथ रहते थे। वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। खेत के शांत वातावरण में दोनों मिलकर समय बिताते, बातें करते, सूरज की गर्मी का आनंद लेते और कभी-कभी बारिश की फुहारों का स्वागत भी करते। ढेला अपने भारीपन और स्थिरता पर गर्व करता था, जबकि पत्ता अपनी हल्की फुर्ती और हरियाली पर नाज़ करता था। एक दिन, आकाश में अचानक बादल घिर आए और तेज़ हवा चलने लगी। हवा के झोंकों से पेड़ों की टहनियाँ हिलने लगीं और…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कांकेर। छत्तीसगढ़ का कांकेर जिला जेल इस वक्त गंभीर आरोपों के घेरे में है। सहायक जेल अधीक्षक रेणु ध्रुव और उनके पति बालकृष्णा चिन्ना पर उत्पीड़न का आरोप जेल में ड्यूटी में तैनात महिला प्रहरियों ने लगाया है। जेल की सुरक्षा में तैनात महिला प्रहरियों ने ही जेल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने सहायक जेल अधीक्षक और उनके पति पर प्रताड़ना और भ्रष्टाचार जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। कलेक्टर तक पहुंची शिकायत, क्या हैं आरोप? कांकेर जेल में तैनात महिला प्रहरियों और अन्य कर्मचारियों ने एकजुट…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में धान और जमीन बंटवारे की बात पर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी. उसके पेट में बसुला से वार कर दिया. इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. लेकिन उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के बेस्कीमुड़ा गांव का है. मिली जानकारी के मुताबिक गांव बैस्कीमुड़ा निवासी अर्जुन पैंकरा उम्र 37 साल शुक्रवार की रात अपने छोटे भाई अरविंद पैंकरा से घर…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद में हजारो की तादाद में आदिवासी समाज के लोग वन अधिकार नियमो में बदलाव के खिलाफ झमाझम बारिश के बीच जंगी रैली निकाल नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया. रैली में हजारो की तादाद में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए और वन अधिकार नियमों में बदलाव का कड़ा विरोध किया. आदिवासी विकास परिषद, ग्राम सभा फेडरेशन, एकता परिषद के बैनर तले जिला पंचायत गरियाबंद के सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम और संजय नेताम के नेतृत्व में रैली निकाली. मजरकट्टा स्थित परिषद भवन से कलेक्टोरेट तक 4 किमी आदिवासियों ने बरसते पानी में पैदल यात्रा किया.…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.