Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। डिजिटल फसल सर्वेक्षण का का कार्य कृषि योजनाओं, बीमा भुगतान एवं आपदा राहत वितरण को प्रमाणिक डेटा के आधार पर प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। खरीफ मौसम के लिए डिजिटल फसल सर्वेक्षण को लेकर आज कलेक्टरेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में जिले के विभिन्न तहसीलों से आए तहसीलदार,पटवारी, राजस्व निरीक्षक और राजस्व के कर्मचारी, और तकनीकी सहायक शामिल हुए। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर दीपचंद भारती ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को डिजिटल…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसदों और विधायकों के लिए एक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 7 से 9 जुलाई तक सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर (रोपाखार), मैनपाट में होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभी सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को पत्र लिखकर इस शिविर में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है। इस शिविर में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे, और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह शिविर संगठनात्मक मजबूती और नेताओं के प्रशिक्षण के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल सुन्दरकेरा में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि शिक्षा वह प्रकाश पुंज है जिससे सम्पूर्ण समाज आलोकित होता है। आधुनिक समय में शिक्षा के बढ़ते महत्व को देखते हुए मेहनत, लगन एवं अनुशासन से पढ़ाई करें क्योंकि परिश्रम का विकल्प केवल परिश्रम है। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए अनेकानेक सुविधाएं मुहैया कराई गई है। पाठशालाओं को सर्वसुविधायुक्त बनाया गया है। भविष्य में सुविधाओं का और अधिक विस्तार किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नवापारा नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मे शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी विधायक प्रतिनिधि संजय साहू शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन समिति के सदस्य उमा कंसारी किरण ठाकुर अनस रिजवी किशोर टण्डन पार्षद प्रतिनिधि धीरज साहू मुकुंद मेश्राम तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम में कक्षा 9 वीं के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर मुंह मीठा कर पुस्तके व पेन प्रदान की गई अध्यक्ष ओमकुमारी साहू ने उद्बोधन मे…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन,नवापारा राजिम। नवापारा नगर में बाबा हरदेवलाल मां शीतला सेवा समिति के द्वारा माता जुड़वास शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें लगभग 4 से 5000 श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित थे. श्री गोपाल गौशाला एवं राइस मिल एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष श्री गिरधारी अग्रवाल, रूपेंद्र चंद्राकर प्रमुख सलाहकार शीतलl समिती, के द्वारा ज्योत प्रज्वलित कर शोभायात्रा प्रारंभ की गई.श्री पूरनलाल साहू अध्यक्ष महेश निषाद उपाध्यक्ष विशाहू राम साहू संरक्षक, शिवदयाल साहू ईश्वर साहू सचिव, पुनारद साहू,महेश निषाद देवेंद्र साहू,नवल साहू, धर्म साहू सहित सभी समिति के सदस्य भी उपस्थित थे। नगर में पहली बार जस गीत सम्राट दुकालू यादव द्वारा रोड…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2025 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस वर्ष भी हर बार की तरह स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण और भव्य तरीके से मनाने की योजना है। शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें समारोह की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे से राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन होगा। इस अवसर पर शानदार परेड का प्रदर्शन होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल…
*@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, खेल डेस्क. जाग्रेब (क्रोएशिया)।* भारतीय शतरंज के युवा सितारे और विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने ग्रैंड शतरंज टूर रैपिड 2025 के जागरेब चरण में छठे राउंड में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को काले मोहरों से हराकर सनसनी मचा दी। इस जीत के साथ गुकेश 10 अंकों के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। पहले दिन तीन में से दो मुकाबले जीतने वाले गुकेश ने चौथे और पांचवें राउंड में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और अमेरिका के फैबियानो कारूआना को हराया था। यह उनकी कार्लसन पर लगातार दूसरी जीत है, इससे पहले उन्होंने नॉर्वे…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, त्रिनिदाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय त्रिनिदाद और टोबैगो यात्रा के दौरान क्रिकेट के ज़रिए भारत-वेस्टइंडीज के रिश्तों की गर्माहट एक बार फिर सामने आई। पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में उन्होंने क्रिकेट दिग्गजों — ब्रायन लारा, सुनील नरेन और निकोलस पूरन का जिक्र करते हुए दोनों देशों की साझा खेल विरासत को सराहा। लारा के शॉट्स का था दीवाना भारत – पीएम मोदी क्रिकेट के ज़रिए मजबूत हुआ भारत-वेस्टइंडीज रिश्ता भारत में कैरेबियाई क्रिकेटर्स की लोकप्रियता कोई नई बात नहीं है। ब्रायन लारा, क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, कायरन पोलार्ड जैसे नाम हर भारतीय फैन…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/हैदराबाद। छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने हैदराबाद में आयोजित कोयला एवं खान मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक में हिस्सा लेते हुए भारत में खनिज अन्वेषण से जुड़े विषयों पर केंद्रीय मंत्रियों के साथ सार्थक चर्चा की। इस बैठक में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी और राज्य मंत्री सतीश दुबे भी मौजूद थे। दूसरे सत्र में चर्चा का विषय “भारत में खनिज अन्वेषण” रहा, जिसमें बृजमोहन अग्रवाल ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा और उसकी उपयोगिता पर विस्तार से सुझाव दिए। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को लेकर रखे गए मुख्य बिंदु: राज्य हीरा…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। रिश्वत देकर मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के मामले में रावतपुरा सरकार के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज के साथ ही उसके चेयरमैन रावतपुरा सरकार रविशंकर महाराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रिश्वत देकर मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने वाला यह गिरोह मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत कई राज्यों में चल रहा था। इस मामले में सीबीआई ने 7 राज्यों के 36 डॉक्टर-अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रायपुर के सीबीआई दफ्तर में इनसे पूछताछ की जा रही है। सीबीआई यहां पर 7 जुलाई तक पूछताछ करेगी। यह…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.